एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने विशेष जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जनपदवासियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से शिकायतों के समाधान और निगरानी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।