नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद करीब एक माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है।
परिजनों का कहना है कि जब मामला एक मासूम से जुड़ा है और गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है, तब भी आरोपी का खुलेआम गिरफ्तारी से बचा रहना कई सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सख्ती दिखाती, तो आरोपी अब तक सलाखों के पीछे होता।
पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ जनआंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। परिवार ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि न्याय में देरी, पीड़ित के साथ अन्याय के समान है।
#sanchalnews #sanchalnewslive jalore #sanchore #j