गुमला: डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Gumla, Gumla | Jun 11, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय पालू खड़िया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुरकुंडा निवासी पालू खड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही बौहरा उरांव लंबे समय से पालू खड़िया पर डायन-बिसाही का आरोप लगाता था और उसे प्रताड़ित करता था। बुधवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।