बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय में रित्विक मकवाना ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली, पंचायती राज चुनावों पर बनी रणनीति
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सहप्रभारी रित्विक मकवाना ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद किया। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।