एशियन गेम्स 2026 में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश के चंबा की धाविका सीमा ने अपना पहला वीडियो जारी कर बधाई देने वालों का आभार जताया। सीमा ने कहा कि 28 सितंबर को होने वाली 5000 मीटर दौड़ में वह पूरी मेहनत के साथ देश के लिए एक और पदक जीतने की कोशिश करेंगी। सीमा की इस उपलब्धि से देश और हिमाचल में खुशी का माहौल है।