किशनगंज थाना क्षेत्र के इंदौर-महू रोड पर अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक के साथ की गयी मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के इंदौर-महू रोड पर मोहम्मद अरजान अपनी बाइक पर इंदौर की तरफ आ रहा था, तभी अज्ञात युवकों ने उसे रोका और उसके साथ विवाद कर मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद युवक मौके से फरार हो गये। मोहम्मद अरजान की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।