बड़गोदा क्षेत्र के केलोद में चोरों ने मोबाइल टॉवर में लगी बैटरी और कॉपर केबल किये चोरी
इंदौर के बड़गोदा थाना क्षेत्र के केलोद में स्थित एक मोबाइल टावर कंपनी के मैनेजर संदीप ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी और कॉपर केबल चोरी कर लिए गये हैं। आसपास तलाश करने पर भी कहीं पर भी बैटरी और कॉपर केबल नजर नहीं आये। संदीप की शिकायत पर बड़गोदा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।