बड़गोदा क्षेत्र के माउडार से एक युवक को 7 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर के बड़गोदा थाना क्षेत्र के माउडार में मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक युवक अवैध देसी महुआ शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके पर से एक युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम रतन बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 7 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की। बड़गोदा पुलिस ने रतन को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर लिया है।