सिमरोल क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर से पुलिस ने एक महिला को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर का मामला है, जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि 1 महिला अवैध कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके से 1 महिला को पकड़ा, जिसने अपने नाम भागवंती बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। सिमरोल पुलिस ने महिला पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और गिरफ्तार कर लिया।