सुपौल: सुपौल में जमीनी विवाद ने ली 20 वर्षीय युवक की जान, धारदार हथियारों से हमला कर काट दिए दोनों हाथ, इलाज के दौरान मौत
Supaul, Supaul | Jul 11, 2026 सुपौल जिले के धोरे कटिया गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को हुए इस दिल दहला देने वाले हमले में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान धोरे कटिया वार्ड संख्या 17 निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय