पलिया: पलिया के इटैया गांव में पेयजल संकट गहरा, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई
पलिया क्षेत्र के ग्राम इटैया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्राम बोझवा में स्थित पानी की टंकी दूर होने के कारण इटैया तक पानी की नियमित सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की कमी से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को दूर- दराज से पानी लाना पड़ रहा है।