मोहनपुर: मोहनपुर के तपोवन मोड़ के समीप बाइक पर बैठी महिला गिरने से गंभीर रूप से हुई घायल
मोहनपुर के तपोवन मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बाइक पर बैठी महिला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जमुआ गांव निवासी सविता देवी के पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बासुकीनाथ पूजा करने के लिए गए थे वहां से लौटने के क्रम में तपोवन मोड़ के समीप एक अनियंत्रित वाहन से बचने के लिए ब्रेकर के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई।