गाज़ियाबाद: पैरा ओलंपिक एथलीट, कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा को राष्ट्रपति करेंगे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
पैरा ओलंपिक एथलीट में कांस्य पदक विजेता गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र की कृष्ण कुंज कॉलोनी निवासिनी सिमरन शर्मा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। यह जानकारी मिलने पर परिजनों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।