खंडवा नगर: दोस्त पहुंचा जगाने, फंदे पर लटका मिला कॉलेज छात्र ,20 वर्षीय गणेश पटेल ने दी जान, परिवार सदमे में
खंडवा में एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडावद की है। जहां नामी पटेल परिवार के 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक छात्र के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को ढांढ़स बंधाया।