गोपालगंज: कोटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला हुई घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज किया जा रहा था।