अकबरपुर: थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रुरा में थाना प्रभारी ने सुनी पीड़ितों और फरियादियों की शिकायतें
माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है इसी क्रम में थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने थाने में आये हुए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कुल सात शिकायतें आई ।