करतला: कैप्सूल वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा और तार हुए क्षतिग्रस्त, सड़क पर गिरा करंट प्रवाहित तार, हादसे की आशंका
Kartala, Korba | Jun 15, 2026 ग्राम पकरिया स्थित स्कूल के समीप सोमवार को एक कैप्सूल वाहन (क्रमांक CG22Z7713) की टक्कर से विद्युत खंभा एवं बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद विद्युत प्रवाहित तार सड़क पर गिर गया, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार तार में अभी भी विद्युत प्रवाह जारी है और वह सड़क पर पड़ा हुआ है। ऐसे में राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं मव