बरेली: बरेली में 16 साल की बेटी गायब, पिता का आरोप- तमंचे के बल पर भगाया गया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। पिता का कहना है कि घटना के दिन बेटी के साथ घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी गायब मिले। पीड़ित के अनुसार, बाद में जानकारी मिली कि गांव के कुछ लोगों