दातागंज: दातागंज क्षेत्र के नगरिया खनू गांव में देर रात असलहे के बल पर दो भैंस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
सोमवार को सुबह 11 बजे नगरिया खनू के रहने वाले रमेश पुत्र लेखराज ने भैंस चोरी की हजरतपुर पुलिस को तहरीर दी है। रमेश ने बताया कि उनकी दो भैंस घर में बंधी थी। पांच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर असलहों के बल पर भैंस चोरी कर ली है। जिसकी शिकायत हजरतपुर पुलिस से की है।