बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गरगड्या गाँव में गरगइया नहर गंदगी, बदबू और मच्छरों का बड़ा कारण बन गई है। वर्षों से साफ न होने से नहर नाले में बदल चुकी है और ग्रामीण बीमारी से परेशान हैं। सफाई शुरू होने पर जेसीबी से निकाली मिट्टी मुख्य मार्ग पर डाल दी जाती है, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहता है और बच्चों-किसानों व बीमारों को भारी दिक्कतें होती हैं।