इकौना: दरबारी पुरवा के पास अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
गोपालपुर निवासी लक्ष्मी नारायण बीते मंगलवार रात पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर घर आ रहे थे, तभी दरबारी पुरवा के पास बाइक से गिरकर लक्ष्मी नारायण घायल हो गए। वहीं परिजन उन्हें इकौना फिर बहराइच और वहां से गोंडा इलाज के लिए ले गए, जहां पर उनकी मौत हो गई वहीं परिजनों ने घर लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।वहीं दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।