किसानों की आवाज दबाने के लिए पुलिसिया कार्रवाई, लुक्सर जेल भेजे गए किसान नेता; मुचलके पर रिहाई
#ग्रेटर #नोएडा, 21 #अक्टूबर। #दस #प्रतिशत #भूखंड #आवंटन, #बैकलीज के लंबित मामलों के निस्तारण तथा नए कृषि कानून को लागू कराने सहित किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आज किसान यमुना विकास प्राधिकरण पर आंदोलन के लिए एकत्र हुए।
आंदोलन के दौरान किसान नेता डॉ. रवि नगर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष बरेली बोहरनलाल गुर्जर, वीरेश भगतजी, राजेंद्र खलीफा सहित सैकड़ों किसानों को पुलिस ने सुबह लगभग 11:30 बजे यमुना विकास प्राधिकरण से हिरासत में लेकर लुक्सर जेल भेज दिया। सभी को रात लगभग 8 बजे ₹50,000 के निजी मुचलकों पर रिहा किया गया।
किसान नेता डॉ. रवि नागर ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपने हक और जायज मांगों के लिए आवाज उठाना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के साथ इस तरह की बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दस प्रतिशत भूखंड, बैकलीज के मामलों के निस्तारण और कृषि कानून की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए
Bareilly news Live