हाथरस: गांव अमरपुर घना में शराबी पति ने 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के पेट में मारी लात, थाने में शिकायत दर्ज
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में एक शराबी पति ने अपनी 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के पेट में लात मारी और जमकर मारपीट कर घायल कर दिया पड़ोसियों द्वारा वेमुश्किल महिला को बचाया गया बुधवार सुबह 11:30 बजे के लगभग महिला थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है