चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव तिगरी में पुलिस ने सावेज के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुक्रवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव तिगरी के सावेज की करीब डेट माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी ।उसके दादा ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर जांच की मांग की थी ।जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को उसका शव कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।