घोड़ाडोंगरी: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्कारमय आयोजन, गायत्री परिवार का मार्गदर्शन
बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे घोड़ाडोगरी के सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ को लेकर एक विशेष संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गायत्री परिवार तहसील सामान्य समिति घोड़ाडोगरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।