ग्वालियर गिर्द: सिरफिरों युवकों का आतंक: सड़क किनारे खड़ी कारों के कांच तोड़े, पुलिस जांच में जुटी
शहर में खड़ी कारों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।ताजा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी का है जहां देर रात एक सिरफिरे युवक ने सड़क किनारे खड़ी 2 कारों पर पत्थर बरसाकर उनके शीशे तोड़ दिए।पीड़ितों में हरीश शर्मा की वैगनआर और अधिवक्ता सुदीप वर्मा की हुंडई कार शामिल हैं।घटना सोमवार 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।