ताल: पुराना बस स्टैंड के पीछे जुआ खेलते दो युवक पकड़े गए
Tal, Ratlam | Sep 21, 2026 ताल थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पीछे ताल स्थान पर जुआ खेलते हुए इरफान और गोलू को पकड़ लिया। उनके पास से 52 ताश के पत्ते और 255 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।