बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से रंजिश के चलते की गई हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना भमोरा क्षेत्र गांव कुंडा के रहने वाले बुजुर्ग महिला के बेटे महेंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कोटेदार की शिकायत की थी, जिसको लेकर वह रंजिश मानने लगा रंजिश के चलते उसने उनकी बुधवार को अपने साथी सर्वेश, वीरेंद्र, सुरेंद्र के साथ मिलकर हत्या कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।