बरेली: कांवड़ सेल में दरोगा ने नहीं कराई आमद, एसएसपी ने किया निलंबित
कांवड़ सेल में आमद न कराने वाले दरोगा शशांक सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।वीआईपी सेल में उप निरीक्षक शशांक सिंह की नियुक्ति चल रही थी। कुछ समय पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ सेल का गठन किया तो शशांक को वहां अतिरिक्त कार्यभार दे दिया था। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित करने के बाद उसे पर विभागीय जांच बैठा दी है।