बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की रंजिश के चलते हत्या, एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने दी जानकारी
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डडा में महिला रामबेटी की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके बेटे महेंद्र ने घर से आकर पशुशाला में बिस्तर पर मां का शव पड़ा देखा । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महेंद्र ने बताया कि उनके रिश्ते के तहेरे भाई नत्थू से उनकी पुरानी दुश्मनी है।