धार: धार पहुंचे कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व विधायक सहित अन्य ने किया स्वागत
Dhar, Dhar | Oct 16, 2025 मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को धार दौरे पर रहे। धार में भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमो में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट धार में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां धार भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने मंत्री सिलावट का स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की।