ऊंचाहार: मनीपुर भटेहरी गांव के पास ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी गाँव के पास ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार हरिश्चंद्र निवासी केवलपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गम्भीर रुप से घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि लक्ष्मीगंज गाँव में आयोजित शादी कार्यक्रम में वो शामिल होने आया हुआ था।इसी दौरान जाते समय हादसे का शिकार हो गया।