बीकानेर: पीबीएम में ठेकाकर्मियों का आंदोलन समाप्त, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहा ठेकाकर्मियों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला की पहल पर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई है। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पीबीएम प्रिंसिपल डॉ सुरेंद्र वर्मा और अधीक्षक डॉ बी.सी. घीया के साथ हुई संयुक्त वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। समझौते के तहत श्रम विभाग के नियमानुसार न