चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Churu, Churu | Jun 12, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू नगरपरिषद कार्यालय परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली व आमजन को समयबद्ध एवं गुणवžापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागों के काउंटरों का अवलोकन किया व सुविधाओं की जानकारी देने को कहा।