बिंदकी: विक्रमपुर गांव में सेफ्टी बेल्ट टूटने से विद्युत विभाग का संविदा लाइनमैन बिजली के खंभे से गिरा, गंभीर घायल रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में रविवार की सुबह 10 बजे विद्युत विभाग का संविदा लाइनमैन दीप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सरेंडर खुर्द कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर एलटी लाइन के खंभे में चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। तभी अचानक सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से वह नीचे जमीन पर जा गिरा जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से रेफर किया गया।