पलिया: भीरा पलिया मार्ग पर एजेंसी की कार से पीछे से भिड़ी डायल-112, गलती को लेकर हुई बहस
,वहां मौजूद लोगों के अनुसार भीरा की ओर से पलिया आ रही पलिया स्थित वानी हीरो एजेंसी की गाड़ी को पीछे से आ रही डायल-112 की स्कॉर्पियो ( वाहन संख्या यूपी-32 डीजी-8544 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।