मड़िहान: राजगढ़ के धौरहा में खराब हैंडपंप से ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान, प्रधान ने जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के धौरहा गांव में एक हैंडपंप महीनो से खराब पड़ा है इसके कारण ग्रामीणों को पेयजल और पशुओं के लिए पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि। हैंडपंप खराब होने से उन्हें अपने पशुओं के लिए भी दूर से पानी लाना पड़ता है। घर में पशु होने के कारण पानी की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है।