चास: काला पत्थर में नए पावर सबस्टेशन का निर्माण शुरू, 6 महीने में होगा तैयार
Chas, Bokaro | May 10, 2026 बोकारो जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशों का असर अब धरातल पर देखने को मिल रहा है। चास ग्रामीण क्षेत्र की बिजली समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए काला पत्थर में नए पावर सबस्टेशन का निर्माण कार्य का शिलान्यास हो गया है। रविवार समय लगभग डेढ़ बजे बताया गया कि भूमि पूजन के साथ ही ज़मीन समतलीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।