जमुई: प्रथम चरण में जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए होगा मतदान, 20 मार्च से शुरू होगा नामांकन: DM
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 40 जमुई सुरक्षित सीट के लिए लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रथम चरण में निर्धारित है। 20 मार्च से 28 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। अभ्यार्थी नामांकन पत्र 02 अप्रैल तक वापस ले सकेंगे, जबकि मतदान 19 अप्रैल को होगा और वोटिंग सुबह 07 बजे से शाम 04 बजे तक होगी। मतों की गणना 04 जून को कराई जाएगी। उक्त जानकारी DM सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी है।