जमुई: हांसडीह के पास से सड़क किनारे गिरी मिली युवती को डायल 112 ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, युवती की नहीं हुई पहचान
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह के पास से सड़क किनारे गिरी एक युवती को शनिवार की रात डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के द्वारा युवती का इलाज किया जा रहा है। युवती मानसिक तौर पर कमजोर है। जिस वजह से वह कुछ बोलने में असमर्थ है।युवती का क्या नाम है, कहाँ की रहने वाली है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।