जमुई: शर्मा चौक पर माइनिंग विभाग व ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, घायल 3 लोगों में 1 को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा चौक के पास माइनिंग विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अलावा दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में शनिवार की दोपहर बाद एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।