मंझनपुर: कौशाम्बी में टेलीग्राम ठगी का जाल टूटा, एटीएम से कैश निकालने वाला शातिर गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
सराय अकिल पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठता था और एटीएम के जरिए रकम निकालता था। पुलिस के अनुसार, फकीराबाद चौराहा स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार हुआ है।