झांसी: शिवपुरी में 53 लाख का पेमेंट न मिलने से कारोबारी ने खाया जहर, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2025 झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने से पहले कारोबारी ने सुसाइड नोट लिखकर थाना प्रभारी से पेमेंट दिलाने की गुहार लगाई है। मध्य प्रदेश शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के बामौर गांव निवासी देवेंद्र सिंह गौर ग्वालियर में रहते थे।