झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर महानगर में भव्य शोभायात्रा निकली, विधायक ने कहा- रानी के शौर्य से लें प्रेरणा
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2025 महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बुधवार को रानीमहल से महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ० बाबूलाल तिवारी, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने यात्रा को रवाना किया।