झांसी: सारमऊ गांव में गोली लगने से युवक की 4 पसलियां टूटीं, पुलिस ने आरोपी सिपाही के पिता, मां-भाई समेत 4 को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2025 झांसी में सड़क पर गुटखा थूकने पर सिपाही के पिता ने एक युवक को गोली मार दी। गोली सीने से घुसकर कमर से बाहर निकल गई। जिससे युवक की चार पसलिया टूट गई है बचाने आए भतीजे पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग गया। वारदात में सिपाही के पिता,भाई समेत अन्य परिजन भी शामिल थे। घटना सोमवार की रात की हैंघायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया।