झांसी: झांसी में GST घोटाले में दिल्ली के इंजीनियर को गिरफ्तार, शराबियों से 300 सिमकार्ड खरीदकर 80 फर्जी फर्में बनाई
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2026 झांसी में गुरुवार को पुलिस ने जीएसटी घोटाले का खुलासा करते हुए एक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वह देशभर में लगभग 80 फर्जी कंपनियां बनाकर नकली बिल और गलत रिटर्न के जरिए करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी कर चुका है। गिरोह में दो युवक समेत अन्य लोग भी शामिल है। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।