सकरा: इमलीचट्टी चौक पर पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, तीन नामजद सहित 50 अज्ञात पर मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित इमलीचट्टी चौक पर पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से आरोपी को छुड़ा लेने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह करीब दस बजे दो लोगों से पूछताछ की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरियारपुर थाना में तीन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है