नामकुम: उलाहातू पहुंचे रांची सांसद संजय सेठ, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
Namkum, Ranchi | Jul 9, 2026 उलाहातू में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रांची सांसद संजय सेठ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने रांची सांसद संजय सेठ के समक्ष सड़क, पेयजल, बिजली समेत अन्य स्थानीय समस्याओं को रखा। रांची सांसद संजय सेठ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया