गोरखपुर: गोरखपुर में ओवरलोड टेंपो का खेल, यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे चालक, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में ट्रैफिक विभाग की सख्ती के बावजूद कुछ ऑटो और टेंपो चालक नियमों को खुलेआम तोड़ते नजर आ रहे हैं। विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और लोगों को जागरूक भी कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है, जहां एक टेंपो चालक ने मानक से ज्यादा सवारियां बैठा लीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा