धामपुर: सीओ कार्यालय पर भाकियू जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने ओयो होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की मांग की
Dhampur, Bijnor | Jun 15, 2026 सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कविता राणा जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान आदि ने धामपुर सीओ को ज्ञापन सौंपा।जिसमें क्षेत्र में संचालित ओयो होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।